Feb 25, 2015

Review: Badlapur

आजकल थोपे हुवे लड़के लड़की भी जबरदस्त एक्टिंग कर रहे हैं. उदहारण के तौर पर "हाईवे" और "बदलापुर" ले लीजिए. वरुण धवन ने कमाल का अभिनय किया है. बढ़िया कहानी है. कहीं से चुराई जरूर सी लग रही है.एक लगभग ऐसी ही फिल्म थी "डेथ सेंटेंस (२००७)" में हॉलीवुड में आई थी. वरुण ने नवाज़ुद्दीन भाई को जबरदस्त टक्कर दी है. नवाज़ुद्दीन की ओछी हरकतों से लबरेज़ एक शातिर किरदार बड़ा प्यारा और खतरनाक है. नवाज़ुद्दीन, मनोज बाजपेई और अपने इरफ़ान खान भाई ऐसे कलाकार हैं जो जान डाल देते हैं अभिनय कहानी और उसके अनोखेपन में. एक बार जरूर देखें. दुबारा भी देख सकते हैं. तिबारा थोड़ा ज्यादा हो जायेगा !

No comments: